चिंचाला रहीवासीओ ने की अंडरपास या ओवर ब्रिज की मांग

रमाकांत मोरे बुरहानपुर *शिवाजी नगर, सूर्यवंशी नगर, सूतवाला प्लांट ,ओर चिंचाला के रहवासी परेशान, अंडरपास या ओवरब्रिज मांग**राजनीतिक जनप्रतिनिधियों और दबंग कार्यकर्ताओं का वार्ड**रेल्वे अधिकारियों ने मेटल बैरियर लगाकर बंद किया रास्ता*जिला बुरहानपुर। रेल्वे प्रशासन द्वारा बुरहानपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल्वे क्रासिंग/पहुंच मार्ग पर लोहे की मजबूत रेलिंग (एंगल/बैरियर) लगाकर आम आवाजाही का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रेल्वे के इस कदम से पास की कॉलोनी—शिवाजी नगर (वार्ड क्र. 47), सूर्यवंशी नगर और चिंचाला—के हजारों निवासियों की आवाजाही ठप हो गई है, जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।*मुस्लिम समाज जनाजे (मैयत) के रास्ते पर संकट*स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह मार्ग केवल रोजमर्रा के आवागमन के लिए ,

ओर मुस्लिम समाज की मैयत (जनाजे) को कब्रिस्तान तक ले जाने का सबसे सुगम और आसान रास्ता था। रास्ता पूरी तरह सील हो जाने से अब आपातकालीन स्थिति में लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ सकता है।*राजनीतिक जनप्रतिनिधियों और दबंग कार्यकर्ताओं का वार्ड*शिवाजी नगर ,सूर्यवंशी नगर, चिंचाला यह क्षेत्र स्थानीय राजनीतिक रसूखदारों और पार्षदों के प्रभाव वाला वार्ड माना जाता है। इसके बावजूद, रेल्वे प्रशासन के इस कड़े फैसले के बाद आम जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। निवासियों का कहना है कि वार्ड के जनप्रतिनिधियों को आगे आकर प्रशासन से बात करनी चाहिए और जनता की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए।*अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण की पुरजोर मांग*रेलवे सुरक्षा और हादसों को रोकने के लिए रास्ता बंद करने का तर्क दे रहा है, लेकिन क्षेत्रवासियों का कहना है कि रास्ता बंद करना स्थायी समाधान नहीं है।जनता की मांग: क्रासिंग पर स्थायी समाधान के रूप में अंडरपास या ऊपरी ब्रिज का निर्माण तुरंत स्वीकृत किया जाए।