Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

तीन पीढ़ियों की मेहनत से पंच से प्रधानमंत्री तक पहुंची भाजपा : – यादव पिछड़ा मोर्चा बूथ स्तर तक पहुंचाएगा योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प सप्ताह में होंगे सेवा कार्य

By Mohan Sharma
September 16, 2026 3 Min Read
0

शकील खान मानवर/ मनावर (निप्र)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार ग्रामीण की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में इंदौर संभाग सहप्रभारी जीतू यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसंपर्क तथा आगामी सेवा गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।*तीन पीढ़ियों के संघर्ष से मजबूत हुआ संगठन*इंदौर संभाग सहप्रभारी जीतू यादव ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे तीन पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं का संघर्ष, त्याग और समर्पण है। पहली पीढ़ी ने उम्मीदवार खड़े करने के लिए संघर्ष किया, दूसरी पीढ़ी ने जमानत बचाने की लड़ाई लड़ी, जबकि तीसरी पीढ़ी ने विधानसभा में पार्टी का पक्ष मजबूत करने के लिए विधायक जिताने का लक्ष्य लेकर काम किया। इसी निरंतर संघर्ष का परिणाम है कि आज भाजपा की पहुंच पंच से प्रधानमंत्री तक है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को जोड़े। मंडल कार्यकारिणी में सभी जाति एवं समाजों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाए। कार्यकर्ता जनसंवाद बढ़ाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।*भाजपा पेड़, मोर्चे उसकी शाखाएं : पाटीदार*भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि भाजपा एक पेड़ है और सभी मोर्चे उसकी शाखाएं हैं। सभी मोर्चों के कार्य करने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन सभी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटना होगा। उन्होंने सेवा संकल्प सप्ताह के तहत सेवा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। 17 सितंबर को विशेष आयोजन किए जाएंगे। घर-घर दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रम और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। धार ग्रामीण जिले में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।*17 सितंबर को मनावर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’*सेवा संकल्प सप्ताह के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर “सेवा के 25 वर्ष—सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण” की थीम पर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद स्वरूप दीप जलाने का आह्वान किया गया है। “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” संदेश के साथ 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे धार ग्रामीण जिले के सभी मंडलों में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सेवा गतिविधियां भी आयोजित होंगी।*पद नहीं, सेवा के लिए काम करें कार्यकर्ता : ब्रजवासी*पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल ब्रजवासी ने कहा कि कार्यकर्ता पद के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए काम करें। अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए।मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमरावत ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं सेवा गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मोर्चे के महामंत्री विजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष रवि काग स्वदेश, दिलीप राठौड़, हेमदास बैरागी, विनोद राठौड़, राजेंद्र प्रजापत, कृष्णा डाबर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री मयूर पाटीदार ने किया तथा आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष विजय जिराती ने माना।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सारथी विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष श्री भोप राज शर्मा जी जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया

Next

सेना महेश पटेल एवं महेश पटेल के नेतृत्व में आलीराजपुर जिले के हजारों छात्रों से संवाद‘छात्रों की गूँज’ को लेकर शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य पर हुई विस्तृत चर्चा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER