चंद्रशेखर जायसवार जन जागृति संगम समाचार पत्र के जिला मिडिया प्रमुख नियुक्त

रमाकांत मोरे नीमच – जन जागृति संगम समाचार पत्र के प्रधान संपादक कमलेश राठौर ने निरंतर अपनी कलम के दम पर आमजन व पिडी़त प्रताड़ित लोगों के सहयोगी बन शासन प्रशासन की कई जनहितैषी योजनाओं से लाभान्वित कराने वाले निडर निष्पक्ष पत्रकार चंद्रशेखर जायसवार को जन जागृति संगम समाचार पत्र के नीमच तहसील मिडिया प्रमुख से प्रदोन्नति कर नीमच जिले के जिला मिडिया प्रमुख के पद पर नियुक्त किया है ! चंद्रशेखर जायसवार की नियुक्ति पर श्री खाटु श्याम सेना ट्रस्ट जयपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पत्रकार रमाकांत मोरे एवं राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष एवं समाज सेविका मीनाक्षी पोळ ने चंद्रशेखर जायसवार को बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना की है।
