Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

भालू के हमले में ग्रामीण की मौतभालू ने ग्रामीण पर किया हमला, आंखें और चेहरे का हिस्सा नोचा,मौत

By Mohan Sharma
September 13, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली के जंगल में भालू के हमले में 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाली निवासी गुड्डू धानक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड्डू गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे जंगल में लकड़ी लेने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।ग्रामीणों के अनुसार, जंगल में तलाश के दौरान गुड्डू गंभीर हालत में मिला। भालू ने उन पर हमला कर बुरी तरह चेहरे जबड़े को नुकीले नाखूनों से नोच घायल कर दिया था। उनके चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और आंखों को भी भालू ने नोच लिया था। हमले में उनका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे।लेकिन उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। ग्रामीण की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल में भालू की मौजूदगी को लेकर चिंता जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने और ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोकने की मांग की है।वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में भालू की गतिविधियों की निगरानी किए जाने की बात कही जा रही है है। घटना के बाद ग्रामीणों को जंगल में अकेले नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कांग्रेस की बैठक आज, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों पर होगी खुलकर चर्चा,‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक आज19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर बनेगी रणनीति

Next

रायसेन सांची बौद्ध स्मारक के पास फिर दिखा बाघ, वन विभाग अलर्ट14 कैमरा ट्रैप से 24 घंटे की जाएगी निगरानी, पिंजरा लगाकर रेस्क्यू की तैयारी; पर्यटकों और ग्रामीणों को अकेले-अंधेरे में जंगल की ओर नहीं जाने की दी सलाह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER