Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सरस्वती शिशु मंदिर में मिट्टी के गणेश जी निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

By Mohan Sharma
September 13, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे म प्र जन अभियान परिषद जिला बुरहानपुर ब्लॉक बुरहानपुर के सेक्टर इच्छापुर में माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान अंतर्गत जिला समन्वयक श्री मनीष जी कुवादे सर के मार्गदर्शन में माॅ इच्छादेवी बहुउद्देशीय ग्रामविकास समिति इच्छापुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर इच्छापुर में भैया बहनों,नवांकुर सखीयो, प्रस्फुटन समिति सदस्यों को मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया है ।इस अवसर पर परामर्शदाता मोहन पवार, नवांकुर संस्था इच्छापुर के प्रभारी दीपक उदलकर प्रस्फुटन समिति से पंकज पाटील, प्रधानाचार्य श्रीमती रूपाली तायडे,कोमल उदलकर , भुमिका तायडे सबने माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान का संकल्प लिया। दिपक उदलकर ने गणेश प्रतिमा बना कर उपस्थित सभी भैया बहनों को प्रेरित किया। इस अवसर पर मोहन पवार कहा कि बाजार से प्लास्टर ऑफ पेरिस की भगवान गणेश जी की मूर्ति न खरीदें, स्वयं अपने हाथ से माटी से भगवान गणेश जी की प्रतिमा बनाएं और प्राकृतिक रंगों से उनको सुन्दर सजाएं। भगवान गणेश जी का विधि विधान से पूजन करें। प्राकृतिक रंगों से जल प्रदूषण नहीं होगा। इस लिए आप सभी अपने अपने घर में मिट्टी गणेश बैठा कर पूजन करें।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में ‘हर-घर गणेश, घर-घर गणेश’ की भावना को और मजबूत करना है व हर घर में अधिक से अधिक माटी गणेश प्रतिमाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। जिले में नवांकुर संस्थाएं, नवांकुर सखियाँ, प्रस्फुटन समितियां, स्थानीय समुदाय, स्वयंसेवी संस्थाएँ, सामाजिक संगठन, युवा, महिलाएँ और जन अभियान परिषद् से जुड़े कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं।हमारा आग्रह है कि इस वर्ष प्रत्येक परिवार माटी की गणेश प्रतिमा स्थापित करे और विसर्जन भी घर में ही करे। घर में एक छोटे पात्र, बाल्टी या अन्य उपयुक्त स्थान पर प्रतिमा का विसर्जन किया जा सकता है। बाद में उस मिट्टी का उपयोग पौधरोपण या अन्य उपयोगी कार्यों में किया जा सकता है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आपदा प्रबंधन एवं सावधानियों को लेकर विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

Next

कांग्रेस की बैठक आज, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों पर होगी खुलकर चर्चा,‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक आज19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर बनेगी रणनीति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER