नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार दिनांक 12 सितंबर को किया गया

रमाकांत मोरे बुरहानपुर नि.प्र.-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर म0प्र0 एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 को जिला न्यायालय बुरहानपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती विधि सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त अवसर पर श्रीमती विधि, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री तनवीर अहमद खान, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, श्री इन्दु कान्त तिवारी, प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री निलेश कुमार जिरेती, द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्रीमती सरिता जतारिया, मुख्य न्यायिक मजि0, श्री प्रेमदीप सांकला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर के साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण वाघ, सचिव श्री संतोष देवताले एवं समस्त न्यायिक मजि0, अधिवक्ता संघ के अन्य पदाधिकारीगण, सुश्री अनुपमा मुजाल्दे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, खण्डपीठ के अधिवक्ता सदस्यगण, विद्युत विभागा, बी.एस.एन.एल.जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारिगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु कुल 10 खंडपीठ गठित की गई। जिनमें न्यायालयों में लंबित प्रकरण एवं विभिन्न संपत्ति कर, जलकर, बैंक रिकवरी, विद्युत बिल एवं अन्य विभागों के प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे गए है। आज दिनांक को जिन पक्षकारों का लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निराकरण हुआ है उन्हें संबंधित न्यायालय द्वारा पौधा वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। कुटुम्ब न्यायालय द्वारा भी कई प्रकरणों में राजीनामा करवाकर लोक अदालत के माध्यम से निराकरण करवाया गया और पक्षकारों को पौधा वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।