Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

भक्तिमय माहौल में मनाया लड्डू गोपाल जी का छठी उत्सव

By Mohan Sharma
September 10, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरेबुरहानपुर। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था, बुरहानपुर के तत्वावधान में लड्डू गोपाल जी का छठी उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में तथा संस्था की प्रदेश मीडिया प्रभारी पायल अवस्थी एवं आध्यात्मिक विभाग अध्यक्ष श्रीमती अमिता कृष्णकांत शुक्ला, बुरहानपुर के संयोजन में किया गया।शिव मंदिर, गुरु गोविंदसिंह कॉलोनी में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में संस्था की बहनों ने अपने-अपने लड्डू गोपाल जी को साथ लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लड्डू गोपाल जी की छठी मनाई गई। भजन-कीर्तन एवं जय श्री कृष्ण, राधे-राधे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में पायल अवस्थी, आशा तिवारी, अनुपमा दीक्षित, पुष्पा चौबे, नूतन दुबे, रश्मि तिवारी, निशा तिवारी, वीणा सांगलेकर, राधा दीक्षित, राखी दीक्षित, प्रियंका शर्मा, सीमा चौबे, उन्नति, सृष्टि एवं कानन सहित संस्था की बहनों ने सहभागिता की।वहीं मोहल्ले की महिलाओं श्रद्धा महाजन, लक्ष्मी महाजन, सिंधु चौधरी, सुकन्या महाजन, योगिता चौधरी, उषा चौधरी एवं पिंकी गुप्ता ने भी उत्साहपूर्वक उपस्थित होकर आयोजन में सहभागिता की। समाज सेविका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, संस्कारों और संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं को एकजुट करने का कार्य करते हैं। संस्था द्वारा भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में लड्डूओं का गोपाल जी को भोग अर्पित कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में उपस्थित सभी महिलाओं ने भक्तिभाव के साथ छठी उत्सव का आनंद लिया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

भक्तिमय माहौल में मनाया लड्डू गोपाल जी का छठी उत्सव

Next

गणेश प्रतिमाओं के पुनः उपयोग की पहल में कुशवाहा आर्ट का सहयोग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER