Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

भाजपा की जिला कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान के निमित्त जिला कार्यशाला संपन्न

By Mohan Sharma
September 10, 2026 3 Min Read
0

रमाकांत मोरेप्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी के सेवा के 25 वर्ष पर एक माह तक होंगें कार्यक्रम डॉक्टर मनोज माने बुरहानपुर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं सुशासन के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक बूथ तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके निमित्त बुरहानपुर जिला कार्यसमिति व जिला कार्यशाला परमानंद जी गोविन्दजी वाला आडीटोरीयम बुरहानुपर में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पुर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिसा दीदी,सेवा संकल्प अभियाान के जिला प्रभारी मनोज टंडन, पुर्व जिलाध्यक्ष दिलिप भाई श्रॉफ, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, महापौर माध्ुारी अतुल पटेल, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव एवं पिछडा मोर्चा के जिला ्रपभारी विकास भरसाकले जी मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ किया गया। वही मंचासीन अतिथियों का भाजपाई अंगवस्त्र से स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने अपने संबोधन में कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता एक माह तक चलने वाले संवा संकल्प अभियान में प्रत्यक्ष रूप से सहभागी बनकर पार्टी के कार्यक्रमो को जन जन तक पहुचाएगा। आपने 13 संकल्पों में से 11 संकलपो पर विस्तार से अपनी बात रखी।

आपेन कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों के द्वार तक पहुँचना होगा। युवा, महिलाएँ व समाज का हर वर्ग एकजुट होकर विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। आपने जिला कार्यसमिति को लेकर संगठन के कार्यक्रमो एवं सेवा संकलप अभिायान को लेकर बनाई गयी टोलीयों को दिए गए दायित्वों को पुरा करने हेतु अभी से लग जाने की बात भी कही। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने इस अवसर पर अपने उदबोधन में इस अभियान में बढ़ चढ़कर सहभागिता करने व सभी कार्यों को प्रभावी तरीके से संपन्न करने हेतु निर्देशित किया। विकास और योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों को डिजिटल माध्यमों और रील साझा कर आम नागरिकों को इस महाअभियान में सहभागी बनाए जाने की बात कही। आपेन कहा कि 8 माह पश्चात निकाया,पंचायत ,विधानसभा, लोकसभा चुनाव होने है। यह अभियान पार्टी को मतदाताओं से जोडने में सार्थ सिद्ध होगा। पुर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, सेवा स्मरण,कहानी बदलाव की,आंगन का मिलन,सेवा ज्योति यात्रा और सेवा सेतु अभियान, बडऩगर से वाराणसी,सेवा मेरा योगदान, सेवा के रंग जैसे आयोजनों को जन.जन तक पहुँचाकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करें।जिला टोली संयोजक मनोज टेडन ने पीपीटी के माध्यम से सभी विषयों को विस्तार से समझाया व सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को गति देने का आह्वान किया। इस दौरान सुझाव भी आमंत्रीत किए गए जिसपर प्राप्त सुझाव को विचार कर शामील करने की बात कही गई। अतिथि स्वागत जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजाजनन महाजन, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, खकनार जनपद उपाध्यक्ष आरती निलेश चौकसे, पूर्व महापौर द्वय अतुल पटेल, अनिल भोसले, सुभानसिंग चौहान सुनिल वाद्ये,सुधा चौकसे, रूपेश लिहंकर,विपुल कानुगो, करण प्रजापती,महेन्द्र्र जोगी, अक्षय मोरे, चिन्टु राठौर ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भरत रावल, सावित्री बत्रा, नितिन महाजन, राजेश चारण, गणेश पाटील, रविन्द्र काकडे, अमोल भगत, प्रकाश लाड, प्रदीप कसेरा, आनंद यादव, राजकुमार वाद्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश पुर्वे ने उपरोक्त जानकारी देते हुवे बताया कि कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला महामंत्री चिंतामन महाजन द्वारा ने किया। अंत में जिला महामंत्री संजय जाधव ने उपस्थित सभी अतिथियोंए जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधी, जिला,मंडल, मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सेवा संकल्प अभियान जिला टोली सहित अपेक्षित पदाधिकरी उपस्थित रहें।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

जनजाग्रति संस्था ने शिक्षकों के समर्पण को सराहा, कहा—असाधारण शिक्षकों का सम्मान संस्था के लिए गौरव का क्षण

Next

विधायक सेना महेश पटेल सामाजिक अधिकारिता शिविर में शामिल, दिव्यांगजनों को बांटे निःशुल्क सहायक उपकरण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER