मैहर में यातायात पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट व दस्तावेजों के वाहन चालकों पर कार्रवाई

मैहर। यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में आज मैहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों के चालान काटे गए, वहीं आवश्यक वाहन दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर भी चालानी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।