Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

संत श्री कमलकिशोर जी नागर को धमकी भरा पत्र मिलने पर कड़ी कार्रवाई की मांग सरदारपुर मे भक्तगणो ने पुलिस अधीक्षक झाबुआ के नाम पर सौंपा ज्ञापन

By Mohan Sharma
September 9, 2026 2 Min Read
0

संवाददाता जिला ब्यूरो ग्रामीण धार सरदारपुर से माही राठौड़ *4 सितंबर 2026 को गुरुकृपा गवरी गौशाला, भूरा डाबरा, जिला झाबुआ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित रात्रिकालीन भव्य कार्यक्रम के दौरान परम पूज्य संत श्री कमलकिशोर जी नागर को धमकी भरा पत्र प्राप्त होने पर मंगलवार को सरदारपुर मे भक्तगणो द्वारा अम्बेडकर चैराहा से रैली के रूप मे एसडीएम कार्यालय पर पहुचकर जिला पुलिस अधीक्षक झाबुआ के नाम पर तहसीलदार महेश सौलंकी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया है कि संत श्री कमलकिशोर जी नागर लंबे समय से धर्मांतरण एवं गौ-तस्करी जैसी गतिविधियों के विरुद्ध जनजागरण तथा गौ-संरक्षण के कार्यों में सक्रिय हैं। उनके द्वारा क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक जनजागरण के बड़े कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं। जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भेंट स्वरूप प्रदान की गई सामग्री के बीच एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र की भाषा एवं विषयवस्तु को देखते हुए यह मामला गंभीर एवं चिंताजनक है तथा संत श्री कमलकिशोर जी नागर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करता है।इस संबंध में प्रशासन एवं झाबुआ पुलिस से मांग की गई है कि धार्मिक एवं सामाजिक जनजागरण से जुड़े संत को इस प्रकार धमकी दिया जाना अत्यंत गंभीर विषय है। धमकी भरे पत्र की गंभीरता से जांच कर पत्र भेजने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की पहचान तत्काल की जाए तथा उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही परम पूज्य संत श्री कमलकिशोर जी नागर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन का वाचन सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई, भागीरथ बाकरेचा, विजय पाटीदार, अमृतलाल पायल, हरिराजसिंह राठौर (पप्पु बना), पप्पालाल पटेल, कैलाश मेडा, शंभुलाल पटेल, गोपाल पारीक, उमरावसिंह, सरदार डामर, विष्णु भाबर, रमेश कप्तान, गोकुल टेलर, राजाराम भईडिया, संजय जायसवाल, मुन्नालाल खराडी, प्रतापसिंह जामनिया, महेश मारू, नितेश चांदोरा सहित सरदारपुर तहसील के भक्तगण उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

दिनांक 08/09/2026 को ग्राम खुटपला के सभी लोगों द्वारा ग्राम पंचायत खुटपला में सचिव मुकेश चंद्र कुमावत के खिलाफ जनपद सीईओ को ज्ञापन दिया गया एवम् इनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ अवगत करवाया गया

Next

इंदौर पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा ने जैन संतों से लिया आशीर्वादचातुर्मास रत संतों के दर्शन कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER