मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने माटी गणेश सिद्ध गणेश का दिया प्रशिक्षण

।रिपोर्टर नवीन रायली वर्तमान में मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं में शत प्रतिशत प्रवेश करवाकर लक्ष्य को पूर्ण करे। उक्त बात सोमवार को जनपद पंचायत के सभागृह में आयोजित मप्र जन अभियान परिषद की समीक्षा बैठक में संभाग से आए जिला समन्वयक सचिन शिल्पी ने कही। उन्होंने कहा कि माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत नर्मदा समग्र के साथ मिलकर हमें मिट्टी के श्रीगणेश निर्माण का प्रशिक्षण लेकर प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से गांव गांव मिट्टी के श्रीगणेश की स्थापना करवाना है। कार्यकम में नर्मदा समग्र के राज्य समन्वयक मनोज जोशी ने कहा कि मिट्टी के श्रीगणेश निर्माण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं नदी संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाना है। कार्यकम में ब्लॉक समन्वयक कालू सिंह मंडलोई ने सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में प्रवेश एवं अन्य कार्यों की जानकारी दी। कार्यकम की रूपरेखा नवांकुर संस्था के सुधीर सराफ ने रखी । बैठक में श्री जोशी ने मिट्टी के श्रीगणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के सुधीर सराफ, लखन चौहान, राकेश वर्मा, मेंटर राकेश देवले, विजय केवट, प्रस्फुटन समिति के अमित रावल, मनीषा केवट, आकाश केवट, बलराम केवट सहित प्रस्फुटन समिति सदस्य उपस्थित थे