सिंहस्थ-2028 को लेकर रेलवे विकास पर सांसद अनिल फिरोजिया ने रखे अहम प्रस्तावरेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात कर नई ट्रेनों, ठहराव और स्टेशन सुविधाओं की मांग

उज्जैन से इरफान अंसारी की रिपोर्ट उज्जैन। सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन प्रवास पर आए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से भेंट कर सिंहस्थ-2028 तथा संसदीय क्षेत्र उज्जैन-आलोट में रेलवे सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव एवं सुझाव सौंपे।नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्तावसांसद ने कोटा-नागदा मेमू ट्रेन का रतलाम तक विस्तार, इंदौर-उज्जैन होकर मुंबई एवं दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तथा इंदौर-उज्जैन होकर हावड़ा के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा।इसके अलावा उज्जैन-इंदौर व्हाया फतेहाबाद रेल सेवा के फेरे दो से बढ़ाकर चार करने, उज्जैन-देवास-इंदौर-फतेहाबाद-बड़नगर-रतलाम-नागदा-उज्जैन सर्कुलर ट्रेन तथा इंदौर-उज्जैन से अयोध्या धाम एवं भावनगर-पालीताना-सोनगढ़ जैन तीर्थ के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग की गई।इन स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांगसांसद ने

बोरीवली, खाचरौद, बड़नगर, शैगांव और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष रखा।रेल परियोजनाओं और स्टेशन सुविधाओं पर जोरबैठक में उज्जैन-झालावाड़ नवीन रेल परियोजना की शीघ्र स्वीकृति तथा उज्जैन-फतेहाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई।सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन स्टेशन के माधवनगर लोकोशेड क्षेत्र में वाशिंग पिट, एनसी यार्ड में नवीन प्लेटफॉर्म एवं रेल लाइनों के निर्माण के साथ वातानुकूलित प्रतीक्षालय और बेबी फीडिंग रूम जैसी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया।सिंहस्थ के लिए रेलवे की तैयारियों की मांगी जानकारीसांसद फिरोजिया ने सिंहस्थ-2028 के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन तथा यात्री प्रबंधन योजना का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने सांसद द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और जनहित में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।