मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन सिलवानी द्वारा लगातार छठवीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
नरेन्द्र राय रायसेन

।रायसेन/ सिलवानी शिविर शासकीय सांदीपनी स्कूल सिलवानी परिसर में लगाया गया, जिसमें युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र यादव, मेंटर्स, सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक सहित संस्था की पूरी टीम उपस्थित रही। अतिथियों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार छठवीं बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।

संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। संस्था की टीम ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।