Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

खरगोन पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल के निर्देशन में एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में टीआई सागर चौहान के नेतृत्व में खलटाका चौकी प्रभारी मिथुन चौहान एवं स्टाफ द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

By Mohan Sharma
September 5, 2026 4 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली

चोरी की 05 लाख रुपये *मूल्य की 08 मोटरसाइकिलें बरामद_* मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, जिसमे से एक नाबालिग*• *पुलिस ने मोटर साइकल चेकिंग में उमेश को पकड़ा जिसने पूछताछ में बताए अपने 02 अन्य साथियों के नाम*• *बेचने के लिए आरोपी कर रहे थे मोटर मोटरसाइकिलें एकत्रित*• *खरगोन व धार जिले में करते थे आरोपी मोटर साइकल चोरी*• *तीनों आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई चोरी हुई कुल 08 मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 05 लाख रुपये*पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी तारतम्य थाना बलकवाड़ा चौकी खलटाका की पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर 03 शातिर आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 08 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 05 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है ।घटना का संक्षिप्त विवरण*दिनांक 03.02.2026 को चौकी खलटाका के आगे पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बिना नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रोककर उसके चालक से मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा । चालक द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तथा पुलिस टीम को कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया ।पुलिस टीम को संदेह होने पर मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ की गई, पूछताछ में उसने अपना नाम उमेश पिता सुनील नामदेव, उम्र 21 वर्ष, निवासी सियाराम कॉलोनी, ठीकरी, थाना ठीकरी, जिला बड़वानी बताया । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं पुलिस रिकॉर्ड की जांच करने पर उक्त मोटरसाइकिल चोरी की होना पाया गया । उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना बलकवाड़ा में अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध होना ज्ञात हुआ ।पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर व संदेही उमेश से पूछताछ करने पर उसने उक्त मोटर साइकल को अपने साथी महादेव उर्फ मदन एवं एक विधि-विरुद्ध बालक के साथ मिलकर जिला खरगोन के सनावद, खलटाका एवं महेश्वर तथा जिला धार के धामनोद आदि स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए महादेव उर्फ मदन पिता भीलू डावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आवलीदढ़, थाना ठीकरी, जिला बड़वानी एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया ।

आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उनके कब्जे से चोरी की गई कुल 08 मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/- है, की नियमअनुसार विधिवत जप्त किया गया है तरीका ए वारदात* विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों अथवा एकांत में खड़े ऐसे दोपहिया वाहनों की तलाश करते थे, जिनके लॉक पुराने अथवा खराब हों या जिनमें चाबी लगी हुई हो । ऐसे वाहनों को चिन्हित करने के बाद आरोपी मास्टर चाबी की मदद से मोटर साइकिल का लॉक खोलकर उसे चोरी कर मौके से फरार हो जाते थे ।चोरी की गई मोटर साइकिलों को आरोपियों ने खेतान फैक्ट्री के पीछे जंगल में छुपा कर रखा था और मोटर साइकल एकत्रित होने पर बेचने की योजना बनाई थी । गिरफ्तार आरोपीयो के नाम*1. उमेश पिता सुनील नामदेव उम्र 21 साल निवासी सियाराम कॉलोनी ठीकरी थाना ठीकरी जिला बड़वानी2. महादेव उर्फ मदन पिता भीलू डावर उम्र 21 साल निवासी ग्राम आवलीदढ़ थाना ठीकरी जिला बड़वानीजप्तशुदा वाहनों की सूची*क्रमांक मोटरसाइकल नंबर मोटर साइकल कंपनी1 MP10NB9415 हिरो एच एफ डिलक्स2 MP46MV6605 हिरो एच एफ डिलक्स3 MP11ND2349 हिरो एच एफ डिलक्स4 MP10MY2672 हिरो एच एफ डिलक्स5 MP41ZA3801 हिरो एच एफ डिलक्स6 MP10MY2682 हिरो एच एफ डिलक्स7 MP11NG8949 हिरो एच एफ डिलक्स8 MP11MQ0636 बजाज पल्सर 150*पुलिस टीम*उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक श्री सागर चौहान के नेतृत्व में निरीक्षक सागर चौहान, चौकी प्रभारी खलटाका उनि मिथुन चौहान, उनि पप्पू मौर्य, सउनि अशोक नैयर, सउनि आशीष सोमवंशी, आर. महेंद्र ठाकुर, आर. जीतेन्द्र बघेल, आर. राहुल सिसोदिया, आर. रविशंकर तिवारी, आर. साहिल सेन, आर. राकेश चौहान व साइबर सेल से आर 275 अभिलाष डोंगरे, मगन अलावा एवं सोनू वर्मा का विशेष योगदान रहा ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र की आवाज पर हमला है- सेराज अहमद कुरैशी

Next

कारागार में जन्म लेने वाले भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव कसरावद अप जेल में जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह उमरैया की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER