परासिया पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया को हार्ट अटैक विवांता अस्पताल में एंजियोप्लास्टी सफल अब खतरे से बाहर

*छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र के अपने सरल स्वभाव और कर्मठ कार्यशैली से जाने पहचाने,जनता के दिलों में बसने वाले जनप्रिय पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया को गत बुधवार शाम अचानक हार्ट अटैक आने से समर्थकों में चिंता फैल गई, जिन्हें तत्काल छिंदवाड़ा के विवांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हृदय की दो नसों में ब्लॉकेज पर सफल एंजियोप्लास्टी की गई और ईश्वर की कृपा से अब वे खतरे से बाहर हैं तथा स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। जिले के सांसद विवेक बंटी साहू और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर अस्पताल पहुंचकर उनका हाल चाल जाना जा रहा है,वहीं उनके पुराने साथी, इष्ट मित्र,शुभचिंतक और क्षेत्रीय जन इस पावन भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
