Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सेवा संकल्प अभियान को लेकर लगातार बैठक का दौर जारी

By Mohan Sharma
September 3, 2026 3 Min Read
0

रमाकांत मोरे / कार्यक्रमों को संगठित रूप से,सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाए. भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने बुरहानपुर। बुरहानपुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनहितैषी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने,अभियान के जिला संयोजक श्री मनोज टंडन ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सावित्री बत्रा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत रावल,महामंत्री अमित वारूड़े सहित जनप्रतिनिधीगण, जिला,मंडल, मोर्चा ,प्रकोष्ठो के पदाधिकारी पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं उन्हें सफल और प्रभावी बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार.विमर्श किया गया।

साथ ही युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के सभी कार्यक्रमों को संगठित रूप से,सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए। सेवा,समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान को जन.जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कुमारी रिद्धि परमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । बुरहानपुर भाजपा कार्यालय पर बुरहानपुर के आयुर्वेदिक महाविद्यालय में अध्ययनरत कुमारी रिद्धि परमार जी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने जी ने कुमारी रिद्धि परमार जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें भाजपा का गमछा पहनाया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. माने ने कहा कि युवा शक्ति का भाजपा से जुडऩा संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। रिद्धि जी का भाजपा परिवार में स्वागत है। निश्चित ही उनकी ऊर्जाए उत्साह और सक्रियता संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन:- अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री बंटी मार्शल जी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त सह मीडिया प्रभारी श्री दिनेश पासी जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आप दोनों संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसान मोर्चा की बैठक आयोजीत:- बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. माने ने बैठक में प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा किसान हित से जुड़े विषयों को जन.जन तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। आपने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और किसान मोर्चा किसानों के हितों की आवाज को और मजबूत करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बैठक में जनप्रतिनिधी, पदाधिकारी,किसान मोर्चा पदाधिकारी,जिला ,मंडल, मोर्चा,प्रकोष्ठो के पदाधिकारी उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार पुर्वे ने बताया कि इस अवसर पर बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ,अभियान के जिला संयोजक श्री मनोज टंडन ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सावित्री बत्रा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत रावल,महामंत्री अमित वारूड़े , अजय उज्जैनवाल , सागर मराठा , आकाश चौधरी, आलोक मिश्रा, राकेश सावकारे ,बंटी मार्सल ,दिनेश पासी ,श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती कल्पना दलाल एवं श्रीमती ममता दुबे जी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश पुर्वे ने दी ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

पुत्र दमनजीत के जन्मदिन पर शैली कीर ने बच्चो को दी शिक्षा सामग्री

Next

खलटाका चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने स्टाफ के सहयोग से महिला के गले से चैन झपटने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER