Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

खेत की मेड़ पर घास काटने को लेकर विवाद, दरांती से हमला; 3 गंभीर

By Mohan Sharma
September 3, 2026 1 Min Read
0

*खरगोन जिले के कसरावद ग्राम भम्ग्यापुर में खेत की मेड़ पर घास काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार 1 सितंबर सुबह करीब 8 बजे चैनलाल पाटोदा खेत की मेड़ पर चारा काट रहा था। पड़ोसी नेमीचन्द पाटोदा ने मेड़ को अपनी बताते हुए आपत्ति की। करीब तीन घंटे बाद नेमीचन्द अपने साथियों एडु, चन्दन और नरेन्द्र के साथ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नरेन्द्र ने चैनलाल के साथ लकड़ी से मारपीट की, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटों प्रदीप, दुर्गेश व राहुल के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। नेमीचन्द ने दुर्गेश के सिर पर दरांती से वार कर दिया। इसी दौरान विशाल भी मौके पर पहुंचकर मारपीट करने लगा। लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। घायलों को कसरावद अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्रदीप, राहुल और दुर्गेश को गंभीर चोट के चलते खरगोन रेफर किया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट,, इंद्रेश त्रिपाठी कसरावद थाना प्रभारी

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद नगर के सामाजिक कार्यकर्ता चिंटू कर्मा के दादाजी के निधन पर अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया

Next

शासकीय सांदीपनि माध्यमिक विद्यालय कसरावद में छात्र छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन गतिविधि करते हुए आपस में एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER