हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हो घुमंतु जातियों का विकास :- डॉ.अभिषेक जोगी।

रिपोर्टर नवीन रायली गायत्री वृक्ष तीर्थ मेहरजा में सोमवार को विमुक्ति दिवस मनाया गया। शुभारंभ भारत माता के पूजन और वंदे मातरम् गायन से हुआ। विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदाय के जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को टेवलराम चौहान, रमेश नायक, अनारसिंग नायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, धनसिंग नायक, भाजपा के बिस्टान ,अंदड ,चिरिया मंडल अध्यक्ष बंटी राठौर, संजू नायक, अजमल नायक ,राजेश नायक, इंजीनियर रेमो राठौर, राजू चौहान, अभिषेक जोगी, सकानाथ सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी करण सिंह चौहान, किशोर सिंह राठौर, सुशीला राठौर, मंशाराम नायक आदि मौजूद रहे। सहायक संचालक डॉ. कविता आर्य, विनय कुमार शर्मा, प्रभुराम मोरे, कृष्णराज राठौर सहित विभागीय अधिकारी. कर्मचारी भी उपस्थित थे। संचालन अजमल नायक ने किया। आभार विनय शर्मा ने माना।