Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

थाना मनावर में स्थानांतरित अधिकारियों का विदाई एवं नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित

By Mohan Sharma
September 3, 2026 1 Min Read
0

शकील मनावर 9755498752

मनावर, दिनांक 02 सितंबर 2026।आज दिनांक 02.09.2026 को थाना मनावर परिसर में स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह एवं नवपदस्थ अधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनावर श्री बृजेश कुमार मालवीय, थाना प्रभारी मनावर श्री राजेश यादव सहित थाना मनावर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।थाना मनावर से स्थानांतरित उप निरीक्षक मनोज पाटीदार को चौकी प्रभारी बाकानेर, उप निरीक्षक मनीष चौधरी को चौकी प्रभारी जीराबाद थाना गंधवानी, उप निरीक्षक सुशील यदुवंशी को चौकी प्रभारी दोतरिया थाना बदनावर, तथा उप निरीक्षक अश्विन चौहान एवं उप निरीक्षक गिलदार सिंह बघेल को थाना कुक्षी उनके नवीन पदस्थापना स्थल हेतु ड्यूटी के लिए रवाना किया गया।इसी क्रम में उप निरीक्षक प्रशांत पाल को चौकी बाकानेर से थाना मनावर, उप निरीक्षक प्रकाश अलावा को थाना कुक्षी से चौकी प्रभारी उमरबन तथा उप निरीक्षक अनूप बघेल को थाना कुक्षी से चौकी प्रभारी सिंघाना के पद पर पदस्थ किया गया।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 2 करोड़ की 120 भैंसें चुराने वाला ‘कालिया’ गैंग चढ़ा निकुम्भ पुलिस के हत्थे मंदसौर जिले की कालिया गैंग’ धरा: 3 राज्यों में फैला था नेटवर्क, 40 वारदातों का पर्दाफाश

Next

मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत जोबट विधानसभा को मिली बड़ी सौगात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER