ग्राम दोगावा में करंट लगने से महिला की मौके पर मौत, गांव में मातम

। रिपोर्टर नवीन रायली *कसरावद।* तहसील के ग्राम दोगावां में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी भरते वक्त मोटर में करंट आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान *मधु बाई पति शांतिलाल सोनगरे उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम दोगावां* के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मधु बाई घर पर पानी की मोटर से पानी भर रही थी, तभी अचानक मोटर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया महिला कोनिजी वाहन से शासकीय अस्पताल लाया गयासूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।पुलिस ने लिया जांच में मामला