बहन नितल ने भाई पत्रकार सुरज दहे को बांधी राखी भाई ने ली बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी

रमाकांत मोरे बुरहानपुर : रक्षा बंधन का पर्व और भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक होता है। यह त्योहार न केवल एक धागे का बंधन है, बल्कि जन्म-जन्म के प्यार और विश्वास का वादा है। इसी रक्षाबंधन पावन पर्व पर *बुरहानपुर के पत्रकार सुरज दहे* को उनकी बहन श्रीमती नितल हितेश बिजारने संभाजीनगर मे प्यार और भावनाओं के साथ राखी बांधी। रक्षा बंधन के दिन सुबह से ही घर में खुशी का माहौल था। बहन नितल ने सुबह सर्वप्रथम भगवान के दर्शन कर भाइयों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की । शाम में पुजा की थाली सजाई। थाली में कुमकुम, चावल, दीया, मिठाई और एक सुंदर सी राखी रखी। सबसे पहले बहन ने भाई सुरज दहे के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और उनकी दाहिनी कलाई पर रक्षा सुत्र बांधा। राखी बांधते ही बहन की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।बहन ने भाई के लिए लंबी उम्र और तरक्की की कामना की । वहीं भाई सुरज दहे ने बहन को जीवन भर रक्षा करने, हर सुख-दुख में साथ देने और सम्मान बनाए रखने का वचन दिया। भाई ने बहन को उपहार और शगुन भेंट कर आशीर्वाद लिया । इस मौके पर सुरज दहे ने कहा की बहन की राखी में सिर्फ धागा नहीं, बल्कि माँ जैसा प्यार और दोस्त जैसा भरोसा होता है। मेरे लिए बहन भगवान का दिया हुआ सबसे खुबसूरत एवं अनमोल तोहफा है। आज ईस दिन में वह अपनी बहन के साथ-साथ सभी देश की बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेता हूँ।परिवार में इस दौरान खुशी और भावुक पल देखने को मिले। सभी ने मिलकर मिठाइयां बांटी और साथ में भोजन किया। घर में रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार की मिसाल बन गया।रक्षा बंधन का यह पर्व हमें सिखाता है कि खून का रिश्ता सबसे बड़ा होता है और बहन की दुआ में सबसे ज्यादा ताकत होती है।