सैन्य जवानों ने हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, चित्रांश पब्लिक स्कूल के बच्चों को दिया धन्यवाद

सैन्य जवानों ने हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, चित्रांश पब्लिक स्कूल के बच्चों को दिया धन्यवाद छडावद। जनपद शिक्षा केंद्र तिरला के बीआरसी मुकेश कुमार सक्सेना द्वारा जानकारी दी गई कि उनके परिवार द्वारा संचालित चित्रांश पब्लिक स्कूल, छडावद के छात्र-छात्राओं ने सरहद पर तैनात देश के वीर जवानों के लिए राखियाँ भेजी थीं।सेना के जवानों ने बच्चों द्वारा प्रेम और आत्मीयता से भेजी गई राखियों को बाँधकर रक्षाबंधन का त्यौहार अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया।इस अवसर पर कमांडर राजकिशोर साहब ने विद्यालय के प्राचार्य निलेश सक्सेना एवं समस्त विद्यार्थियों को विशेष संदेश भेजकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने बताया कि बच्चों की इस पहल से जवानों में बेहद खुशी का माहौल रहा। कमांडर साहब ने सभी बच्चों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रेषित किया।
