Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

श्रद्धा, साधना और स्वाध्याय से अंतः ऊर्जा जागरण का संदेश

By Mohan Sharma
August 27, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मनावर 9755498752

गायत्री परिवार की एक दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण**विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ समापन*मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार तहसील संगठन मनावर द्वारा ग्राम खंडलाई जागीर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में बुधवार को एक दिवसीय ‘अंतः ऊर्जा जागरण’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गायत्री परिवार के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। गायत्री परिवार कार्यकर्ता गिरधारी लाल मालवीय ने बताया कि कार्यशाला में सुबह 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

इसमें जप, तप, स्वाध्याय, साधना, आराधना, योग एवं व्यायाम के साथ यज्ञ और कर्मकांड का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से एक दिन पूर्व रात्रि में ही गायत्री चेतना केंद्र पर बुलाया गया था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के जिला संयोजक हीरालाल पाटीदार ने कहा कि श्रद्धा, निष्ठा और समर्पण के साथ गुरुदेव के कार्यों एवं गायत्री परिवार की गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पहले हम स्वयं गायत्री परिवार से जुड़ें और इसके बाद अपने परिवार, रिश्तेदारों तथा समाज के लोगों को भी इससे जोड़ने का प्रयास करें।विशेष अतिथि वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. धन्नालाल पाटीदार ने कहा कि

“सौ तोला ज्ञान से आधा तोला आचरण बेहतर होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि गुरु ज्ञानी, दानी और तपस्वी होना चाहिए। परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य भी ज्ञानी, दानी और तपस्वी थे। उनके युग परिवर्तन के कार्य एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यशाला में देवरा सीतापुरी, अजंदी मान, लिंबि, लुन्हेरा, सनमोड़, मोराड़ सहित आसपास के गांवों से गायत्री परिवार के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में राकेश कनाश, टंटू किराड़े, सागर सिंह मंडलोई, राकेश किराड़े सहित कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। गायत्री चेतना केंद्र ग्राम खंडलाई के व्यवस्थापक भारत सिंह मंडलोई ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अंत में विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मनावर ईद मिलादुनबी के अवसर पर मुस्लिम समाज के द्वारा ओम सोलंकी जिला कांग्रेस कमेटी धार का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सभी वरिष्ठ समाज जनों ने स्वागत किया

Next

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्रकारों ने किया स्वागत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER