उज्जैन महंगाई और पेट्रोल में एथेनॉल के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोलशास्त्री नगर व इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध
इरफान अंसारी उज्जैन।

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल से वाहनों को होने वाले कथित नुकसान, शक्कर के बढ़ते दाम और बिजली के भारी-भरकम बिलों के विरोध में कांग्रेस ने उज्जैन में प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में शास्त्री नगर और इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।जयसिंहपुरा से राजीव रत्न तक निकला पैदल मार्चशास्त्री नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. बबलू खींची के नेतृत्व में जयसिंहपुरा जैन मंदिर से राजीव रत्न तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की।मार्च के बाद आयोजित सभा को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय, वीनू कुशवाहा, देवव्रत यादव, चंद्रभान सिंह चंदेल, अभिषेक लाला और संचित शर्मा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।कार्यक्रम में शिव लश्करी, वरुण शर्मा, आनंद मीणा, दुर्गेश धवन, ऋतुराज सिंह चौहान, अतुल सक्सेना, चेतन भाट, प्रतीक जैन, सोनू चौधरी, सोनू यादव, रामेश्वर कुमावत, अर्पित यादव, यश जैन, प्रकाश सोलंकी, निर्भय त्रिवेदी, रश्मि त्रिवेदी, आशीष डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार जितेंद्र चौधरी ने माना। जानकारी दीपेश जैन ने दी।आगर रोड से पेट्रोल पंप तक प्रदर्शनइंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मीणा के नेतृत्व में आगर रोड से पैदल मार्च निकाला। मार्च हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पहुंचकर धरने में बदल गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल, वाहनों को होने वाले कथित नुकसान और शक्कर के बढ़ते दामों को लेकर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, राजेश सिंह राणा, चैन सिंह चौधरी और अभिषेक लाला ने संबोधित किया।इस दौरान देवराज यादव, प्रकाश सोलंकी, अर्पित यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीया सचिन, दीपेश जैन, वरुण शर्मा, रेणुका गांधी, सीमा पटेल, भेरू सिंह सिसोदिया, सत्यनारायण राठौर, हर्षवर्धन यादव, सतीश शुक्ला, राजेंद्र सोलंकी, अजय कुसुमारिया, रजनी शर्मा, पीयूष चौधरी, मयंक चौहान, अभिजीत बैरागी, हेमंत पवार, राजीव सिंह राणा, चेतन पवार, अहमद नूर, गणेश मीणा, धनेश राठी, नीलेश दुबे और राजेंद्र चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उज्जैनरिपोर्ट: इरफान अंसारी