महिदपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, शव यात्रा के लिए रोका ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन जिले के महिदपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जुलूस के दौरान जब एक शव यात्रा का मार्ग सामने आया, तो जुलूस को रोक दिया गया और पहले शव यात्रा को शांतिपूर्वक निकलने का रास्ता दिया गया।शव यात्रा के गुजर जाने के बाद ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पुनः अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा। इस दौरान दोनों समुदायों की ओर से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए दिखाई गई समझदारी और भाईचारे ने महिदपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।यह दृश्य सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देने वाला रहा।