Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

ईद मिलादुन्नबी पर मनावर में निकला भव्य जुलूस

By Mohan Sharma
August 26, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मनावर 9755498752

हजारों अकीदतमंद हुए शामिल, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत; अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन*मनावर। जिला धार।। हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के यौमे विलादत यानी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज ने सोमवार को मनावर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जामा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। “सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा” और “लब्बैक या रसूलल्लाह” की सदाओं से शहर गूंज उठा। जुलूस में मुस्लिम समाज के नौजवानों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे भी हरे और सफेद लिबास में शामिल हुए। हाथों में इस्लामी झंडे, ताज वाले बोर्ड और ईद मिलादुन्नबी मुबारक के बैनर लिए अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे।

नगर में जगह-जगह मंच लगाकर जुलूस का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।*इमाम बोले- पैगंबर ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश* जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद कासिमुल कादरी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने दुनिया को अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस इसी संदेश को आम करने का माध्यम है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए मनावर की अवाम का आभार व्यक्त किया।*पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान* जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय और थाना प्रभारी राजेश यादव पुलिस बल के साथ जुलूस में मुस्तैद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग के लिए मुस्लिम समाज की ओर से दोनों अधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

एक जाजम पर बैठकर किया लंगर* जुलूस जामा मस्जिद पहुंचने के बाद सलातो-सलाम और मुल्क में अमन-चैन की दुआ के साथ समाप्त हुआ। इसके बाद जामा मस्जिद के सामने खत्री पंच कमेटी की ओर से शुद्ध शाकाहारी लंगर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के मुस्लिम समाज के अमीर-गरीब सभी लोगों ने एक ही जाजम पर बैठकर सुकून और भाईचारे के साथ लंगर ग्रहण किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद ईद मिलादुन्नबी पर कसरावद में दिखी अकीदत की शानदार तस्वीर, हजारों लोगों ने निकाला शान-ए-जुलूस

Next

ईद मिलादुन्नबी पर यूसीसी के विरोध में महिलाओं ने उठाई आवाज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER