आबकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय के नेतृत्व में कसरावद के जंगलों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर नवीन रायली खरगोन जिले में कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त जिला-खरगोन के निर्देश पर* अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे लगातार विशेष अभियान के तहत आबकारी जिला-खरगोन के

वृत्त- कसरावद में, खरगोन जिले की वृत अ, ब, स,कसरावद,सनावद, महेश्वर,* एवं बड़वाह के संयुक्त बल द्वारा आज दिनांक 10.06.2026 को *प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष श्री सजेंद्र मोरी के मार्गदर्शन में* अवैध मदिरा विक्रेताओं,पर कार्रवाई कर ग्राम भीलगांव, डोंगरगांव, भादलपुर एवं चिंचलाय क्षेत्र के जंगल व नदी -नालों में अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही कर वृत्त प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, च के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।**उक्त कार्यवाही में 150 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, तथा 4300 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया।*कार्रवाई में जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल *अनुमानित मूल्य रु.4,50,000/-(चार लाख पचास हजार रूपए) है।* उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश गौर, देवराज नगीना,शिवम चौरसिया, सार्थक वर्मा , आबकारी मुख्य आरक्षक दिलीप मालवीय,युनुस खान,आबकारी आरक्षक संतोष वर्मा, शिवनारायण कटारे,अमन चौहान, प्रजोत चौधरी, नवनीत पाल, ऋषि मालवीय, राधेश्याम मंडलोई, रणजीत वर्मा,रमेश मोरे, संतोष आवासे, राजू डुडवे, संता चौहान, प्रमिला चौहान, शीतल कारोले का विशेष योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।