मनावर व बुधनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 4,80000/- रुपए का माल जप्त

शकील खान मनावर 9755 4987 52पुलिस थाना बुदनी जिला सीहोर से अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 309(4) bns की विवेचना में आई पुलिस को मनावर पुलिस की मदद से मिली बड़ी सफलता। Sp सचिन शर्मा सर के निर्देशन एवं asp विजय डावर एवं अनुविभागीयअधिकारी बृजेश मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर श्री राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी श्री अश्विन चौहान के नेतृत्व में पुलिस चौकी उमरबन ने कार्यवाही करते हुए बुदनी थाने के अपराध में वांटेड 2 आरोपियों की तलाश की गई जो घर पर नहीं मिले बाद दोनों आरोपियों के घर की तलाशी लेते खेरवा से परिजनों के समक्ष थाना बुदनी के उक्त अपराध में गया माल एक सोने का रानी हार, एक जोड़ी सोने के झुमके, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी पायल, एक चांदी का छल्ला एवं 12000/- रुपए नगदी कुल कीमती 480000/- रुपए बरामद करवाए गए।इस मामले में एक आरोपी उकलदा और एक खेरवा से फरार है