Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद भाजपा नगर मंडल ने जय स्तंभ चौराहे पर मंच लगाकर राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल का भव्य स्वागत किया

By Mohan Sharma
August 21, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद खरगौन बड़वानी जिले के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद गुरुवार को प्रथम नगर आगमन हुआ। श्री पटेल के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रहलाद सिंह तंवर भाजपा में शामिल हुए। गुरुवार दोपहर 3 बजे मंडलेश्वर रोड से श्री पटेल के काफिले ने नगर में प्रवेश किया। मंडलेश्वर रोड से सांसद कार्यकताओं के साथ पैदल ही निकले। भाजपा कार्यकताओं ने जगह जगह स्वागत मंच एवं बैनर लगाकर स्वागत किया। मंडलेश्वर रोड पर जनहितकारी संस्था अध्यक्ष राजेश वडारिया हेमंत सोनी, जितेन्द्र जिराती द्वारा लगाए स्वागत मंच पर कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके साथ पूर्व विधायक गजानंद पाटीदार, मंडल अध्यक्ष संजू नायक, मनीष पाटीदार, भाजयुमो द्वारा, सेन समाज द्वारा , पेंशनर एसोसिएशन द्वारा स्वागत मंच लगाकर जोरदार स्वागत किया। विजय स्तंभ चौराहे पर भाजपा नगर मंडल के स्वागत मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री पटेल का जेसीबी से पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। नगर मंडल द्वारा भगवान महाकाल का भव्य चित्र भेट किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदा ब्रह्मणे, बड़वानी जिला अध्यक्ष अजय यादव, पुर्व विधायक गजानंद जिला पाटीदार, आत्माराम पटेल, शीला पटेल, जिला महामंत्री विवेक भटोरे, अंकुश जायसवाल मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल, हेमन्त सोनी, जितेन्द्र आर्य, राजेश बडोले, राजीव पटेल, शंकर कुशवाह, वीरेंद्र पावटावाला, सत्येंद्र यादव, संदीप कुशवाह पवन पाटीदार, सुधीर सराफ, यशवंत सिंह राठौर,राकेश यादव,प्रणव दुबे कमल राठौड़, शरद सराफ, गौतम रावल यशवंत कर्मा, दिनेश वर्मा, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकता उपस्थित थे। भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल के प्रथम नगर आगमन पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रहलाद सिंह तंवर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री पटेल ने माला पहनाकर तंवर को भाजपा में शामिल किया। सांसद ने कहा कि तंवर पुराने सनातनी कार्यकता है, और वे पुनः अपने भाजपा परिवार में आ गए हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

उज्जैनजहरीली शराब कांड पर उज्जैन में कांग्रेस का हल्ला बोलआबकारी कार्यालय का दो घंटे घेराव, गुजरात में हुई मौतों को लेकर उठाए तीखे सवाल

Next

कसवां नगर पंचायत के पूर्व पार्षद निज़ाम बाबा बने खरगोन जिलाध्यक्ष

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER