Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैन कार्तिक मेला ग्राउंड में चोरी की तैयारी कर रही 4 महिलाएं गिरफ्तार, हथियार बरामद

By Mohan Sharma
August 21, 2026 1 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन/ उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने कार्तिक मेला ग्राउंड क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रही चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिलाएं श्रद्धालुओं की कारों के कांच फोड़कर मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान चोरी करने के साथ ही रात में सूने मकानों में सेंधमारी की योजना बना रही थीं।पुलिस को 19 अगस्त को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार्तिक मेला ग्राउंड में चार महिलाएं संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं और उनके पास धारदार हथियार व लोहे का पाइप है। सूचना पर पुलिस टीम ने महिला आरक्षकों की मदद से घेराबंदी कर चारों महिलाओं को पकड़ लिया।पूछताछ में महिलाओं ने श्रद्धालुओं की कारों के कांच तोड़कर चोरी करने और सूने मकानों के ताले तोड़ने की योजना की बात बताई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन धारदार चाकू और एक लोहे का चौकोर पाइप बरामद किया गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिलाओं की पहचान खुशी पति साहिल जाटव (20), मीना पति छोटू जाटव (30), मंतीदेवी पति स्वर्गीय गुर्जन जाटव (60), सभी निवासी ग्राम इसुपुर, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), तथा राजपति पति रामनयन जाटव (50), निवासी झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूर्व में की गई अन्य चोरी की वारदातों और उनके संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नवांकुर सखी हरियाली यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Next

उज्जैनजहरीली शराब कांड पर उज्जैन में कांग्रेस का हल्ला बोलआबकारी कार्यालय का दो घंटे घेराव, गुजरात में हुई मौतों को लेकर उठाए तीखे सवाल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER