Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

आसमान में बादल तो हैं पर बरसात नहीं: 79 दिन में सिर्फ 17 इंच बारिश, औसत से 18 फीसदी पीछे

By Mohan Sharma
August 21, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन , *मौसम विशेषज्ञ बोले – डॉ एसएस तोमर अगले 3 दिन सिस्टम एक्टिव हो सकता है, किसानों की बढ़ी चिंता*रायसेन।मानसून सीजन को 79 दिन बीत चुके हैं।लेकिन आसमान पर रोजाना बादल सिर्फ छा रहे हैं पर बरस नहीं रहे। शहर में अब तक सिर्फ 654 एमएम यानी करीब 17 इंच बारिश दर्ज हुई है।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जून में रायसेन में 579.8 एमएम, जुलाई और अगस्त में अब तक पानी गिरा है। यानी दो महीने में ही 10 इंच के करीब बारिश हुई। *किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

वर्षा वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर का कहना है कि 18,19 अगस्त तक शहर में 28 इंच बारिश हो जानी चाहिए थी। कम बारिश का असर सीधे खरीफ की फसलों पर पड़ रहा है। अगले 3 दिन रायसेन सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। अगर इन 43 दिनों में 31 इंच और पानी गिरता है तभी बारिश का कोटा पूरा हो पाएगा।*पिछले 10 साल का रिकॉर्ड…*- *सबसे कम*: 2021 में सिर्फ 24 इंच यानी 625.8 एमएम बारिश- *सबसे ज्यादा*: 2019 में 63 इंच बारिश दर्ज की गई थी।- *पिछले साल*: 18 अगस्त तक 33.65 इंच बारिश हो चुकी थी।माहवार कितनी बारिश हुई…*माह औसत अब तक*जून 8 इंच 2.4 इंचजुलाई 17 इंच 10.15 इंचअगस्त 17 इंच 4.12 इंचमौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक यानी 122 दिन का होता है। अभी 43 दिन बाकी हैं। मौसम विशेषज्ञों डॉ तोमर का कहना है कि इस दौरान 2-3 अच्छे सिस्टम बन सकते हैं। जिससे बारिश का आंकड़ा औसत के करीब पहुंच सकता है।किसान अब भगवान भरोसे और अगले सिस्टम के इंतजार में हैं ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मनावर नैना शेखर पांडे को मातृ शोख दु:खद सूचना

Next

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER