Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Maihar

जिगनहट रपटे पर तेज बहाव, ग्रामीणों ने खम्हे गाड़कर बनाई सुरक्षा बाड़

By Mohan Sharma
August 21, 2026 1 Min Read
0

* सतना। जिगनहट रपटे पर पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से तेज पानी का बहाव जारी है। वहीं पिछले 1 – 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण पानी का बहाव और भी तेज हो गया है। रपटे पर बढ़ते जलप्रवाह के बीच लोग यहां पहुंचकर सेल्फी लेने और जोखिम उठाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं आगे आते हुए रपटे के आसपास लकड़ी के खम्हे गाड़कर सुरक्षा बाड़ बना दी है। बताया गया कि तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग पानी के बीच पहुंचकर फोटो और सेल्फी लेने का प्रयास करते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने सुरक्षा बाड़ लगाकर लोगों को रपटे के तेज बहाव वाले हिस्से में जाने से रोकने का प्रयास किया है। ग्रामीणों की यह पहल प्रशासन के लिए भी एक संदेश है कि ऐसे स्थानों पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

लाडली बहना के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार : विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी

Next

गुना गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER