बालाघाट में 21 बच्चों की मौत के मामले में आदिवासी कांग्रेस ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

शकील खान मनावर 9755 498 752मनावर। बालाघाट में 21 लड़कियों एवं लड़कों की हुई दुखद मौत के मामले को आदिवासी समाज एवं आदिवासी कांग्रेस ने गंभीरता से लेते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।आदिवासी कांग्रेस ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। जांच में जो भी व्यक्ति, अधिकारी या अन्य जिम्मेदार लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।संगठन ने सरकार से मांग की है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके।आदिवासी कांग्रेस ने सरकार से अपील की कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, उचित सहायता एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान आदिवासी कांग्रेस धार जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मलखान सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष गजानंद सोलंकी एवं पवन पटेल, जिला संगठन मंत्री जगदीश कनेल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमरबन श्रीमती सुमन पटेल, रवि पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।