Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों पर गुना पुलिस का निरंतर प्रहार बजरंगगढ थाना पुलिस ने परसौदा गांव में संचालित जुए के फड़ पर दविश देकर 05 जुआरी दबोचे 20,910/- रूपये नगद एवं ताश की गड्डी जप्त

By Mohan Sharma
June 10, 2026 2 Min Read
0

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम परसौदा में संचालित जुए के फड़ पर दविश देकर 05 जुआरियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है । उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 09 जून 2026 को बजरंगगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम परसौदा स्थित हरिजन बस्ती में पानी की टंकी के समीप कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपए की हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना को गंभीरता से लेकर जुआरियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु तत्काल बजरंगगढ थाने से पुलिस की एक टीम रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत ही ग्राम परसौदा में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, तो वहां पर चार-पांच व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेलते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ पर उनके द्वारा अपने नाम 1-सुनील वंशकार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जलालपुर थाना शाढौरा जिला अशोकनगर, 2-गोलू अहिरवार उम्र 30 वर्ष, 3-सुरेश उर्फ कल्ला अहिरवार उम्र 32 वर्ष, 4-राजेश अहिरवार उम्र 38 वर्ष एवं 5-रानू अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासीगण ग्राम परसौदा थाना बजरंगगढ के होना बताए । पुलिस द्वारा मौके से कुल 20,910/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी जुआरियों के विरूद्ध बजरंगगढ थाने में अप.क्र. 58/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई । जुए के विरूद्ध बजरंगगढ थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, सउनि प्रथ्वी सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक अभयराज सिंह एवं महिला आरक्षक सपना रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है । गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर एवं सतत कार्यवाही जारी रहेगी । कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द

Next

कमिश्नर बीएस जामोद ने 15 तहसीलदारों की रोकी वेतनवृद्धि.नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न करने पर की

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER