भाजपा की ओर से वंदे मातरम को लेकर झूठा भ्रम फेलाया जा रहा है, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद तहसील के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत के बारे में वंदे मातरम के अपमान को लेकर कसरावद अनुविभागीय अधिकारी को दिए गए ज्ञापन के संबंध में कसरावद नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा के समय भी स्कूल की बालिकाओं द्वारा इतना ही गीत गाया गया था जो 15 अगस्त को गाया गया था 13 अगस्त को भाजपा के लोगों को वंदे मातरम में कुछ भी अपमानजनक नजर नहीं आया और 15 अगस्त को बालिकाओं द्वारा उतने ही गीत गाने पर अपमानजनक नजर आ गया यह दोहरी राजनीति नहीं चलेगी यदि 15 अगस्त को वंदे मातरम को अपमानजनक तरीके से बालिकाओं द्वारा गया तो 13 अगस्त को भी वह गलत ही था सच बात तो यह है कि भाजपा शासन में 15 अगस्त को कसरावद कीअन्य संस्थाओं में वंदे मातरम गाया ही नहीं गया भाजपा के लोगों द्वारा उन संस्थाओं की तरफ कार्रवाई करने की मांग करना चाहिए हमारे यहां तो स्कूली छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गया गया हो सकता हो कुछ अंतरे भूलवश है उनसे छूट गए हो इस तरह की बातें करने से बालिकाओं के ऊपर मानसिक दबाव पड़ता है यह अच्छी बात नहीं है