Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

खाद के लिए भटक रहा किसान, सरकार की अव्यवस्था पर विधायक सेना पटेल ने उठाए सवालबोवनी के महत्वपूर्ण समय में खाद वितरण प्रभावित, विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

By Mohan Sharma
August 18, 2026 2 Min Read
0

अलीराजपुर। खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिले में उर्वरक वितरण प्रभावित होने और किसानों के जगह-जगह भटकने को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर अलीराजपुर को पत्र लिखा है।विधायक पटेल ने कहा कि जिस समय किसान को अपने खेत और फसल की चिंता करनी चाहिए, उस समय वह खाद के लिए परेशान हो रहा है। सरकार और विभाग की व्यवस्थागत खामियों का खामियाजा आखिर किसान क्यों भुगते?उन्होंने कहा कि भारत सरकार के iFMS पोर्टल और उर्वरक विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक के Reconciliation (मिलान) की प्रक्रिया के कारण उर्वरक वितरण प्रभावित हुआ है। सरकारी प्रक्रिया अपनी जगह है, लेकिन इसका सीधा असर किसानों पर नहीं पड़ना चाहिए।“किसान घंटों लाइन में खड़ा रहे, खाद के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान भटके और समय पर खाद नहीं मिलने से उसकी फसल खराब होने की नौबत आए—यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सरकार तत्काल व्यवस्था सुधारे और प्रत्येक जरूरतमंद किसान तक पर्याप्त खाद पहुंचाना सुनिश्चित करे।”विधायक सेना पटेल ने कलेक्टर से मांग की कि शासन स्तर पर तत्काल आवश्यक स्वीकृति एवं कार्रवाई कर अलीराजपुर जिले में किसानों को बिना परेशानी के पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हक की खाद समय पर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। किसानों को उनके अधिकार के लिए भटकने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो किसानों के हित में उनकी आवाज और मजबूती से उठाई जाएगी।“किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे — किसान के हक और फसल की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।” — विधायक सेना पटेल

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

भगवान भोले की भक्ति में डूबा खुटपला, 551 कलश व 200 से ज्यादा कावड़ियो बने आकर्षण का केन्द्र कोटेश्वर महादेव से20 किलोमीटर कावड़ लेकर पैदल चली महिलाएं

Next

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अगले अध्यक्ष होंगे शैली कीर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER