वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व शक्कर डीलर हीरालाल पटेल का निधन

शकील खान मनावर से 9755 49 8752मनावर, जिला धार। ग्राम वायल के प्रतिष्ठित पटेल (डीलर) परिवार के वरिष्ठ सदस्य, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय तथा सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय हीरालाल पटेल का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वर्गीय हीरालाल पटेल ने अपने जीवनकाल में ईमानदारी, मेहनत और सेवाभाव से क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। पुराने समय में वे शक्कर डीलर के रूप में लंबे समय तक जुड़े रहे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इसी आत्मीय पहचान से प्रसिद्ध रहे। वर्ष 1971-72 के दौरान ग्राम पंचायत पचखेड़ा के अंतर्गत आने वाले गांवों में राशन व्यवस्था से जुड़े कार्यों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। कठिन परिस्थितियों में साइकिल से नदी पार कर पंचायत कार्यों का निर्वहन करते हुए उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।*धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में योगदान*

हीरालाल जी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। तीर्थ दर्शन, धार्मिक आयोजनों एवं समाजसेवा में उनकी विशेष रुचि रही। ग्राम वायल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सहित अनेक धार्मिक आयोजनों में उन्होंने परिवार सहित सहभागिता की। ओंकारेश्वर, हरिद्वार, नेमिषारण्य, जगन्नाथजी, द्वारकाजी एवं वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों की यात्राओं में भी वे सक्रिय रहे। मां नर्मदा घाट एवं सिंगाजी मंदिर के जीर्णोद्धार सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में उनका योगदान रहा। शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में भी उन्होंने सहयोग किया। पाटीदार समाज छात्रावास बड़वानी में कक्ष निर्माण के लिए सहयोग, नवीन मां रेवाघाट निर्माण हेतु 31 हजार रुपये तथा पूर्व शांतिधाम सेमल्दा के लिए 25 हजार रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की।*जनसंघ के समय से संगठन से जुड़े रहे* स्वर्गीय हीरालाल पटेल जनसंघ के समय से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़े रहे। उनकी सामाजिक सक्रियता एवं सेवाभाव को देखते हुए भाजपा मंडल सिंघाना द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। उनके सरल स्वभाव, सहज मुस्कान,

धार्मिक आस्था और आत्मीय व्यवहार को क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। उनके निधन से परिवार ने एक मार्गदर्शक और समाज ने एक सरल, सेवाभावी एवं धार्मिक व्यक्तित्व खो दिया है।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, किसानों, व्यापारियों, धार्मिकजनों एवं ग्रामवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पटेल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।