बोहरा समाज के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण

इरफान अन्सारी की रिपोर्ट | उज्जैन उज्जैन। देशभर में मनाए जा रहे 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई सड़क स्थित सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मुस्तफ़ा ए. पीठावाला के निवास पर बोहरा समाज के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उज्जैन के वरिष्ठ नेता गुरु जीवन तिवारी एवं नारायण बाथवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर समाजजनों ने महात्मा गांधी, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित देश के अनगिनत अमर शहीदों के बलिदान और त्याग को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप ही आज देशवासी स्वतंत्र एवं संप्रभु राष्ट्र में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।ध्वजारोहण कार्यक्रम में अमीर अतर वाला, शब्बीर शकरू वाला, मूर्तजा तुराबी, हुसैन अतर वाला, जुल्फीकार मलोला वाला, युसूफ अतर वाला, अली हैदर मेवावाला, अली असगर पाटला वाला, हसन अली कपड़ा वाला, हुजेफा लाइट वाला, अब्बास कपड़ा वाला, हुसैन मलोला वाला, मुर्तजा शाकिर, नजमुद्दीन इज़्ज़ी, फरज़क फूल वाला, हुजेफा अतर वाला, काईद कपड़ा वाला, आबिद अतर वाला, फज़ल भोपाल वाला, हुसैन कपड़ा वाला, बुरहानुद्दीन टोपी वाला, हातिम पीठावाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी ने राष्ट्र के विकास और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।