बलकवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

। रिपोर्टर नवीन रायली ग्राम पंचायत बलक्वाड़ा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया गांव में स्कूलों के साथ छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति से ओतप्रोत जोशीले नारे लगाए इस अवसर पर पंचायत में सरपंच फिरोज शाह ने झंडा वंदन किया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम एवं राष्ट्रगीत गाकर भारत माता की जय बोलकर कार्यक्रम को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया उक्त अवसर पर उप सरपंच अफसरी बी सभी पंच गण सचिव राजेंद्र शिंदे एवं गांव के गणमान्य नागरिक एवं स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित थी अंत में सभी बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया