Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

वंदे मातरम् दो शब्द नहीं, हमारे देश का प्रतीक है : चंचल पाटीदार-वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में मनावर में भाजपा का कैंडल मार्च

By Mohan Sharma
August 17, 2026 2 Min Read
0

—शकील खान मनावर—-मनावर :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय पर भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित सार्वजनिक अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च आयोजित किए गए। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला द्वारा मनावर नगर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का शुभारंभ मनावर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा से हुआ। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां एवं मोमबत्तियां लेकर मनावर-सिंघाना रोड होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान की आवाज बुलंद की। कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सम्मानपूर्वक वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया।

कैंडल मार्च के समापन अवसर पर भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि, “वंदे मातरम् केवल दो शब्द नहीं हैं, यह हमारे देश का प्रतीक है। राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान है। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ देश का राष्ट्रभक्त समाज स्वीकार नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।” भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी , मोर्चा जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगौरव एवं राष्ट्रगीत के सम्मान का संकल्प लेते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय भावना के प्रतीकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा, देश भक्ति गीतों कविताओं से याद किया अमर शहीदों को

Next

धार महू लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने पांचवें वर्ष में नर्मदा तट सेमलदा से मनावर तक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER