मनावर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहर में गूंजा देशभक्ति का संदेश

*Shakil Khan manavar 9755 4 9 8752,*मनावर, देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस मनावर में हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, पुलिस थानों, कांग्रेस भवन सहित अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।जेल परिसर में एसडीएम ने किया ध्वजारोहणमनावर जेल परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनावर जेलर प्रदीप डामोर सहित वरिष्ठ पत्रकार बसंत जख्मी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।एसडीओपी कार्यालय और थाना परिसर में भी फहराया तिरंगामनावर एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वहीं मनावर थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।कांग्रेस भवन में विधायक ने किया ध्वजारोहणमनावर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार द्वारा कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। वहीं मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया।गांधी चौराहे पर दिखी देशभक्ति की अनूठी झलकमनावर के गांधी चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी विभिन्न वेशभूषाओं में नजर आए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने राहगीरों और नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।पूरे नगर में तिरंगे, देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया गया। मनावर का माहौल सुबह से ही देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और सेनानियों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।