संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर माननीय उपमुख्यमंत्री जी से सकारात्मक चर्चा हुई

। हड़ताल के मुद्दों पर सहमति संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की निर्णायक बैठक शासन के अपर मुख्य सचिव (ACS), मिशन संचालक (MD) एवं माननीय उपमुख्यमंत्री जी के साथ हुई इसमें मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर सहमति प्राप्त हुई है।1. NPS (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली)2. स्वास्थ्य बीमा3. हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान इसके अलावा ग्रेड पे में संशोधन, लीव में संशोधन, pbi में संशोधनउपरोक्त बिंदुओं पर सार्थक सहमति उपरांत हड़ताल को बंद किया जाता है अतः आप सभी से निवेदन है कि कल से आप सभी अपने कार्यस्थल पर समय से उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे।