Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया की शिष्टाचार भेंट केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सांसद फिरोजिया ने भेंट की अपनी पुस्तक ‘नए भारत के चाणक्य : अमित शाह — रणनीति, संकल्प और सत्ता

By Mohan Sharma
August 13, 2026 2 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन

’उज्जैन/नई दिल्ली। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व, बाबा महाकाल मंदिर, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा उज्जैन और संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।भेंट के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने द्वारा लिखित पुस्तक ‘नए भारत के चाणक्य : अमित शाह — रणनीति, संकल्प और सत्ता’ केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सादर भेंट की। पुस्तक में अमित शाह के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शी नेतृत्व, राजनीतिक रणनीति, निर्णय क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को केंद्र में रखा गया है। अमित शाह ने आत्मीयता के साथ पुस्तक स्वीकार की। इस अवसर पर सांसद फिरोजिया ने कहा कि अमित शाह से मिलना सदैव ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जनसेवा के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है।सांसद फिरोजिया ने कहा कि अमित शाह का जीवन राष्ट्रहित, संगठन के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है।

उनकी कार्यशैली, निर्णय क्षमता और संगठन निर्माण की दृष्टि देश के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।उन्होंने कहा कि उज्जैन भगवान महाकाल की नगरी है और आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए उज्जैन के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से उज्जैन को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के प्रयासों को गति मिलेगी।सांसद फिरोजिया ने कहा कि उज्जैन की जनता की सेवा, संसदीय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करना उनका प्रमुख उद्देश्य है।भेंट के पश्चात सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, “माननीय अमित शाह जी का स्नेह और आशीर्वाद सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।”

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

किसानों और छोटे कारोबारियों को आसानी से लोन दिलाने वाला बिल हुआ पास: बंटी विवेक साहू

Next

माई लाइफस्टाइल कंपनी के 13 वर्ष कंप्लीट करने पर मैहर में किया गया वृहद वृक्षा रोपण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER