Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा

By Mohan Sharma
August 13, 2026 3 Min Read
0

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर/जोबट। वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती के अवसर पर आलीराजपुर एवं जोबट में राठौड़ समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। आलीराजपुर में आयोजित समारोह में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल तथा जोबट विधायक सेना महेश पटेल सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रमों में वीर दुर्गादास जी के जीवन, त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।आलीराजपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौड़ जैसे महान योद्धा देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। आज की युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।राठौड़ समाज की लंबे समय से चली आ रही वीर दुर्गादास जी की प्रतिमा स्थापना की मांग पर महेश पटेल ने ₹5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना के कार्य में पटेल परिवार की ओर से भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

राम राठौर की उपलब्धि पर सम्मान, एक वर्ष की फीस की घोषणाआलीराजपुर के समारोह में राठौड़ समाज के प्रतिभाशाली छात्र राम राठौर को सम्मानित किया गया। राम ने CBSE परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल करने के साथ ही NEET परीक्षा में देशभर में 29वीं रैंक प्राप्त कर आलीराजपुर जिले और समाज का नाम रोशन किया।जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने राम राठौर को बधाई देते हुए एक वर्ष की फीस स्वयं वहन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राम आगे चलकर डॉक्टर बनें और आलीराजपुर जिले की सेवा करें, यही उनकी शुभकामना है।जोबट में प्रतिमा अनावरण, समाज भवन के लिए 5 लाख की घोषणाआलीराजपुर कार्यक्रम के बाद जोबट विधायक सेना महेश पटेल जोबट पहुंचीं, जहां वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया गया। विधायक ने वीर दुर्गादास जी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना महेश पटेल ने कहा कि वीर दुर्गादास जी की प्रतिमा केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए इतिहास और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक समाज ने महान योद्धाओं और महापुरुषों को जन्म दिया है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, टंट्या मामा, रानी लक्ष्मीबाई और देवी अहिल्याबाई होलकर सहित अनेक महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि सभी ने देश को सर्वोपरि रखा।उन्होंने नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि माता-पिता और परिवार की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को अपने पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की जानकारी दें, ताकि आने वाली पीढ़ी इतिहास और संस्कारों से जुड़ी रहे।राठौड़ समाज भवन के लिए ₹5 लाख की घोषणाजोबट में राठौड़ समाज द्वारा समाज भवन निर्माण सहित विभिन्न मांगें विधायक के समक्ष रखी गईं। विधायक सेना महेश पटेल ने समाज की मांग पर ₹5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज भवन का निर्माण जरूर कराया जाएगा। यदि आगे और सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह भी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगी।उन्होंने कहा कि वे किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि सभी समाजों के लिए समान रूप से कार्य करती हैं। जो भी समाज अपनी आवश्यकता और समस्या लेकर उनके पास आता है, उसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है।विधायक ने कहा कि जोबट क्षेत्र की जनता की आवाज को वह भोपाल तक मजबूती से उठाती रहेंगी और आगे भी क्षेत्र के विकास एवं समाजहित के कार्यों के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने राठौड़ समाज को आश्वस्त किया कि समाज भवन के कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम में राठौड़ समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समाजजनों ने वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों एवं विधायक द्वारा समाज भवन के लिए की गई ₹5 लाख की घोषणा का स्वागत किया।समाजजनों ने कहा कि वीर दुर्गादास जी की वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही जयंती समारोह का वास्तविक उद्देश्य है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

जाट समाज मनावर ने किया अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारियों का सम्मान

Next

हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर है – कलेक्‍टर श्रीमती माथुर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER