Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

12 अगस्त से लेकर 12 अक्टूबर तक सतत चलने वाले एड्स जागरूकता अभियान का रैली के माध्यम से हुआ शुभारम्भ

By Mohan Sharma
August 12, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर – म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देश अनुसार एड्स जागरूकता सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय बुरहानपुर पर जिला कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं एड्स कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी के सानिध्य में 12 अगस्त को शहर के मध्य नवनिर्मित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रागण से 2 माह सतत चलने वाले जागरूकता अभियान की रैली को SIR ब्रांड एम्बेसडर , जनजाग्रति संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व् संरक्षक एवं वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारम्भ किया l इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित ग्रामो में प्रशिक्षित काउंसलर द्वारा 40 ग्रामो ,40 शालाओं ,एवं 7 महाविद्यालयों में जागरूकता सत्र आयोजित किये जायेगे l जिससे जन जन में एड्स के प्रति ज्ञान में वृद्धि होगी जिससे जिले में नये संक्रमितो के आने पर रोक लगेगी l आयोजित रैली में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहांनपुर के संयुक्त तत्वधान में रैली आयोजित की गई यह रैली नवनिर्मित माल के पास नवनिर्मित आयुर्वेदिक चिकित्सालय से प्रारम्भ होकर शिवकुमार चौक जयस्तंभ ,रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय ,

गाँधी चौक से होते हुए कमल तिराहे पर समापन सभा में रैली परिवर्तित हुई l रैली में छात्र छात्राओ के हाथो में एचआईवी /एड्स सम्बन्धी महत्वपूर्ण संदेशो एवं नारों से युक्त बेनर तक्तिया हाथो में थी जिनके माध्यम से जन सामान्य को एड्स की रोकथाम का सन्देश दिया जा रहा था एवं अपनी एचआईवि की स्थिति जानने के लिए प्रेरित किया जा रहा था l इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा के निर्देश पर जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी , डॉ राकेश लाड , के साथ साथ जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर की अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , सदस्य सदाशिव गुप्ता , डॉ राजेश काले , डॉ जैनुद्दीन अली , जिला एड्स विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो के साथ साथ बड़ी संख्या में आमजन इस रैली में उपस्थित रहकर सभी ने नेतृत्व किया l सम्पूर्ण रैली में माइक वाहन द्वारा एचआई वि / एड्स फैलने के कारण एवं इससे बचाव सम्बन्धी बातो को बताया गया l रैली में बिम्ट्स कॉलेज , सेवासदन कॉलेज , पटेल रतिलाल स्कूल , सावित्री बाई कन्या शाला के छात्र एवं छात्राओ के साथ साथ अध्यपकगण एवं जिला बुरहानपुर की टी आई संस्था से प्रोजेक्ट मेनेजेर एवं उनके सहयोगी एवं विहान डी एल एन संस्था के प्रोजेक्ट मेनेजर ,रेड रिबिन क्लब के प्रोफेसर के साथ साथ आमंत्रित स्कूल एव कालेजो के छात्र एवं छात्राए अपने अपने बेनरो के साथ उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन तिवारी ने किया एवं अंत में उपस्थित जनों का आभार एवं उपरोक्त जानकारी एड्स नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी ने की l

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आम्बुआ–सेजवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-56 का काम जल्द शुरू कराने विधायक सेना पटेल ने लिखा पत्रकरीब दो वर्ष से भूमिपूजन के बाद भी निर्माण कार्य लंबित, सड़क की खराब स्थिति से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी

Next

12 अगस्त से लेकर 12 अक्टूबर तक सतत चलने वाले एड्स जागरूकता अभियान का रैली के माध्यम से हुआ शुभारम्भ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER