नर्मदा समग्र संस्था द्वारा छात्रों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद । नर्मदा समग्र संस्था द्वारा क्षेत्र के ग्राम मूलठान के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूली बैग वितरित किये। बैग वितरण कार्यकम में मुख्य अतिथि नर्मदा समग्र के राज्य समन्वयक मनोज जोशी ने विद्यार्थियों को कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। शिक्षा से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए आप सब मन लगाकर पढ़ाई करना आप में से भविष्य में कोई डॉक्टर, इंजीनियर या कलेक्टर बन सकता है। लेकिन शिक्षा के साथ संस्कार का होना भी बहुत आवश्यक है। संस्कारों से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। संस्कारों की कमी के चलते आज समाज में कई तरह की घटनाएं घटित हो रही है। इसलिए शिक्षा के साथ संस्कार जरूर ग्रहण करे। कार्यकम में नर्मदा समग्र द्वारा विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री के रूप में नवीन स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर नर्मदा समग्र के संभाग टोली सदस्य सुधीर सराफ, नर्मदा समग्र के संभाग सह समन्वयक अभिषेक भटोरे, श्रीमती सोनाली जोशी, राघव जोशी, विद्यालय केप्राथमिक विद्यालय मुलठान से सुरेश यादव, प्रताप सिंह चौहान ।हाई स्कूल मुलठान से प्रभारी प्राचार्य बहादर खान, अर्जुन राठौड़, ऊषा शर्मा, जयंती चौहान,मधु डोंगरे । सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।