Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

पार्षद श्रीमती रेखा हेमंत सोनी द्वाराश्रद्धा और भक्ति के साथ निकली गई कावड़ यात्रा, डेढ़ सौ महिलाओं ने लिया हिस्सा

By Mohan Sharma
August 12, 2026 1 Min Read
0


। रिपोर्टर नवीन रायली

खरगोन जिले के कसरावद में पार्षदश्रीमती रेखा हेमंत सोनी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यह कावड़ यात्रा का चौथा वर्ष रहा। यात्रा में मंडी रोड, आदर्श नगर, गणगौर बाग, श्रीनगर कॉलोनी एवं महावीर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों की करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कावड़ यात्रा के दौरान मां नर्मदा की आरती कर महिलाएं पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ शालीवाहन से जल लेकर छोटा भीलट नाग मंदिर पहुंचीं, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। बारिश के बीच भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पानी में भीगते हुए पूरे भक्तिभाव से यात्रा में शामिल रहीं।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। आयोजन को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर रेखा हेमंत सोनी ने कहा कि सावन माह में कावड़ यात्रा के माध्यम से महिलाओं को धार्मिक आस्था से जोड़ने और सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि लगातार चौथे वर्ष इस यात्रा में महिलाओं का बढ़ता उत्साह आयोजन की सफलता और आपसी एकता का प्रतीक है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

थाना शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई निर्माणाधीन सोलर प्लांट में वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

Next

निमरानी उपमंडी में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER