Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

कावड़ यात्रियों के लिए जिला जनपद सदस्य गणेश जर्मन ने की स्वल्पाहार की व्यवस्था

By Mohan Sharma
August 10, 2026 1 Min Read
0

मनावर से शकील खान 9755 4987 52मनावर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर भोलेनाथ के परम भक्त एवं जिला जनपद सदस्य गणेश जर्मन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मां नर्मदा के सेमल्दा तट से निकलने वाली विभिन्न कावड़ यात्राओं के श्रद्धालुओं के लिए सेमल्दा रोड स्थित मिर्ची मंडी पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर कावड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कावड़ियों के लिए विशेष रूप से साबूदाने की खिचड़ी एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

गणेश जर्मन की समस्त टीम द्वारा कावड़ यात्रियों का आत्मीय स्वागत करते हुए हाथ जोड़कर स्वल्पाहार ग्रहण करने का आग्रह किया गया।श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य के लिए गणेश जर्मन एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कावड़ यात्रियों की सेवा भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। श्रावण मास में प्रतिवर्ष इसी प्रकार श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत का क्रम जारी रखा जाता है।आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में कावड़ यात्री मिर्ची मंडी पहुंचे और स्वल्पाहार ग्रहण कर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

Next

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नौवां अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन की सफलता को लेकर पत्रकारों ने भरी हुंकार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER