गायत्री परिवार बुरहानपुर द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष गोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न

बुरहानपुर | परम वंदनीय माता जी एवं अखण्ड दीप के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार बुरहानपुर द्वारा एक विशेष गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह बैठक दिनांक 9 अगस्त, रविवार को दोपहर 3:00 बजे से गायत्री शक्तिपीठ, संजय नगर, बुरहानपुर में आयोजित की गई थी।इस गोष्ठी में बुरहानपुर और खंडवा क्षेत्र के कार्यकर्ता और स्थानीय परिजन उपस्थित थे कार्यक्रम गोष्ठी में आगामी ऐतिहासिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गयी ।20 सितंबर 2026 को बुरहानपुर शहर में “गृहे गृहे यज्ञ” अभियान के माध्यम से 2,400 घरों में यज्ञ संपन्न होने जा रहा है।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी, कार्यक्रम की रूपरेखा, दायित्व विभाजन एवं “108 समय दानी वीरों का सम्मान” हेतु इस विशेष गोष्ठी (मीटिंग) का आयोजन किया गया । बैठक में सभी सन्माननीय ट्रस्टी गण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा पर चर्चा की।