Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैन भाजपा की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना, वरिष्ठ पार्षदों का हुआ सम्मान

By Mohan Sharma
August 9, 2026 1 Min Read
0

इरफान अंसारी| SJ NEWS उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन की मासिक बैठक लोकशक्ति भवन में नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटवा, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्यसिंह, निगम सभापति कलावती यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 10, 11 और 12 अगस्त को मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।वहीं 13 अगस्त को नगर स्तरीय तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फव्वारा चौक पर परंपरानुसार झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बैठक को सांसद अनिल फिरोजिया और निगम सभापति कलावती यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान नवनियुक्त वरिष्ठ पार्षदों यानी एल्डरमैन का सम्मान किया गया। साथ ही कार्तिक चौक मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन यादव का भी स्वागत एवं सम्मान हुआ।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटवा, जगदीश अग्रवाल, महामंत्री जगदीश पांचाल, राकेश पंड्या, ऋषि वर्मा, कल्याण शिवहरे, दिनेश जाटवा, प्रमिला यादव सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद, नगर पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कमलेश बैरवा ने किया, जबकि आभार नगर महामंत्री आनंदसिंह खींची ने व्यक्त किया।SJ NEWS उज्जैन।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सरवर देवला के बलाई समाज ने विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी रैली का स्वागत करके स्वल्पाहार करवाया

Next

वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER